ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन : सीएम केजरीवाल के...

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन : सीएम केजरीवाल के PA विभव कुमार अरेस्ट

18-May-2024 12:49 PM

By First Bihar

DELHI : स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और उनकी मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्वाति के साथ मारपीट की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वाति के बाएं पैर और दाईं आंख के नीचे चोट के निशान हैं।


मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री के आरोपी पीए विभव कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पहले अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सिविल लाइन्स थाना ले गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं विभव कुमार का कहना है कि उन्हें मीडिया से उनके खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।


मारपीट के आरोपी विभव कुमार ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है और दिल्ली पुलिस से अपनी शिकायत पर संज्ञान लेने को कहा है। विभव का कहना है कि उन्हें किसी तरह की कोई नोटिस पुलिस की तरफ से नहीं दी गई है। उधर, विभव की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा सिविल लाइन्स थाना पहुंच गए हैं।