हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jan-2022 02:53 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ: स्वर्ण व्यवसायी से सोना लूटकर भाग रहे तीन लूटरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर लूटरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना माझागढ़ के प्रतापपुर गांव के शनिचरी बाबा मोड़ की है।
ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल तीनों अपराधियों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में दो अपराधी गोपालगंज के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा अपराधी सारण जिले के तरैया का रहने वाला है।
सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के मुताबिक तीनों कुख्यात अपराधी स्वर्ण कारोबारियों को निशाना बनाते हैं। उन्हें गोली मारकर उनके पास रखे सोने और पैसे लूट लिया करते हैं। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से सोना लूटकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह में सिधवलिया का नूरहसन मियां, बरौली के सुरवनिया का पप्पू मियां और सारण के तरैया का गुड्डू सिंह शामिल है।
सदर अस्पताल में भर्ती आरोपी गुड्डू सिंह ने बताया कि उसने गोपालगंज के अलावा सिवान, छपरा और यूपी के देवरिया जिले में स्वर्ण व्यावसायियों को निशाना बनाता था। सोना लूटने के बाद व्यवसायी को गोली मारकर वे फरार हो जाते थे। देवरिया के स्वर्ण व्यवसायी की हत्या मामले में वह देवरिया जेल में बंद था।
जेल से छूटने के बाद फिर उसने गैंग बनाया। गैंग में दो अन्य साथियों को शामिल किया फिर लूट की घटना को अंजाम देने लगा लेकिन आज घटना को अंजाम देने के फिराक में ही था कि तभी वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों ने कई लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने अपना जुर्म कबुला है।