Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर
11-Jan-2022 12:27 PM
DESK : देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. अब इन सेलेब्स की लिस्ट में स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि उनके हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टर ने ICU में भर्ती किया है.
खबर फैलने के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता के लहर दोड़ गई है. सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है. जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. परिवार का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन उम्र के लिहाज से ऐहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है. उनका इलाज चल रहा है. लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने न्यूज एएनआई को उनकी हेल्थ की जानकारी देते हुए ये भी अपील है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें. उन्होंने कहा, प्लीज हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी को अपनी प्रार्थना में रखें.
आपको बता दें लता मंगेशकर ने पिछले साल सितंबर में अपना 92वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं आई थीं. बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था. उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.
वहीं आपको बता दें देशभर में तेजी से फैलते कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,68,063 नए मामले आए हैं जहां 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. और कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के केस देश में 4,461 केस ओ गए हैं.