ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

सुशील मोदी ने लालू यादव को दी चुनौती, दम है तो कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल की कीमत कम करा दीजिये

सुशील मोदी ने लालू यादव को दी चुनौती, दम है तो कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल की कीमत कम करा दीजिये

05-Nov-2021 07:52 PM

PATNA : कीमतों में लगातार उछाल के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम क्या किए इस मुद्दे पर खूब सियासत शुरू हो गई। बिहार में वैट दरों की कटौती के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला था। अब पूर्व डिप्टी सीएम और नीतीश के पुराने सहयोगी सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो पर पलटवार किया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो को चुनौती देते हुए कहा है कि लालू प्रसाद को लगता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम 50 रुपये कम होने चाहिए, तो वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कांग्रेस शासित राज्यों में  पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये और कम कराके दिखायें।


सुशील मोदी ने कहा है कि इन वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क कम करने की केंद्र  की पहल के बाद बिहार सहित दर्जन-भर एनडीए शासित राज्यों ने वैट घटाने की घोषणा की, जबकि कांग्रेस की सरकारों ने एक रुपया भी कम नहीं किया। लालू यादव की पार्टी झारखंड में झामुमो सरकार का समर्थन कर रही है, लेकिन वे इस एक राज्य में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं करा पाये। 


पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने जनता की कठिनाइयों के प्रति संवेदनशीलता दिखायी। लोगों को राहत देने वाले फैसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के साथ-साथ खाद्य तेलों पर आयात और अन्य शुल्क में भी भारी कटौती की। इससे सोयाबीन, पॉम और अन्य खाद्य तेलों के दाम 4 से 7 रुपये लीटर तक नीचे आये। खाद्य तेलों के आयात पर भारत की निर्भरता 60 फीसद से ज्यादा है।