अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Jan-2023 07:46 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 साल पहले केंद्र सरकार में रेल मंत्री हुआ करते थे. बीजेपी नेता सुशील मोदी को नीतीश कुमार को उस दौर का कारनामा याद आय़ा है. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जब केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे तो उन्होंने 1 लाख 37 हजार नौकरियां कम कर दी थी. नीतीश के समय बिहार को रेल के लिए जितना पैसा मिलता था उससे कई गुणा ज्यादा आज मिल रहा है. बता दें कि नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री थे औऱ 2004 में इस पद से हट गये थे.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहते रेलवे में 1 लाख 37 हजार नौकरियाँ कम हो गई थीं. लेकिन अब मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल में 3 लाख 74 हजार लोगों को रेलवे में नौकरी मिलीं. सुशील मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरका ने रेल बजट को आम बजट में मिला दिया. इससे बिहार को काफी फायदा हुआ. बिहार में रेलवे का बजट अनुदान यूपीए सरकार की तुलना में 6 गुना बढ़ कर 6,606 करोड़ रुपये हो गया है।
भारत के अलावा किसी देश में अलग से रेल बजट नहीं होता था. नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत में भी अलग से रेल बजट की परंपरा खत्म कर दीसुशील मोदी ने अलग से रेल बजट को बेकार की परिपाटी करार देते हुए इसे खत्म करने के ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया और इसके फायदे गिनाये. उन्होंने कहा कि 2003-04 में जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे तो उस समय के रेल बजट में रेलवे को केंद्र सरकार से बजट सहायता के रूप में सिर्फ 7 हजार करोड़ रुपये मिले थे. आज आम बजट में रेलवे के लिए 1 लाख 59 हजार करोड़ प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि अलग रेल बजट के जमाने में हर रेल मंत्री बिना बजट प्रावधान के लोकलुभावन घोषणाएँ कर देते थे, लेकिन वे संसाधन के अभाव में उन घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाते थे।
सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दस-बीस साल पहले की रेलवे संबंधी घोषणाएं को भी लागू करा रही है, क्योंकि अब बजट सहायता राशि में 484 फीसद की वृद्धि हो चुकी है. नीतीश कुमार को ये बदलाव और काम नहीं दिखते. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय रेलवे का विद्युतीकरण 14 किलोमीटर सालाना था, जो मोदी-सरकार के समय 1750 गुणा बढ कर 245 किलोमीटर सालाना हो गया है. पहले साल में केवल तीन आरओबी बनते थे, लेकिन अब हर साल रेलवे 40 आरओबी बनवा रही है.