ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी के राज्यसभा जाने से लालू गदगद, तेजस्वी को खिलाफ में कैंडिडेट...

सुशील मोदी के राज्यसभा जाने से लालू गदगद, तेजस्वी को खिलाफ में कैंडिडेट उतारने से किया मना

03-Dec-2020 02:16 PM

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का राज्यसभा जाना तय हो गया है. सुशील कुमार मोदी का निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता आज साफ हो गया. विपक्षी दलों ने सुशील मोदी के खिलाफ कोई कैंडिडेट नहीं दिया और अब 7 दिसंबर को नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के साथ सुशील मोदी राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे. सुशील मोदी के राज्यसभा जाने से उनके पुराने सहयोगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ जहां खुश हैं. वहीं, दूसरी तरफ सुशील मोदी के कट्टर दुश्मन लालू यादव भी गदगद हैं.



आरजेडी से जुड़े सूत्रों की माने तो लालू यादव खुद सुशील मोदी के दिल्ली के राजनीति में जाने से खुश नजर आ रहे हैं. लालू चाहते हैं कि सुशील मोदी बिहार की राजनीति से दूर रहें ताकि खुद उन पर और उनके परिवार पर सुशील मोदी का हमला कम हो पाए. सुशील मोदी की राजनीति में लालू परिवार सबसे ऊपर रहा है. लालू परिवार के ऊपर निशना साधना सुशील मोदी की राजनीति का फेवरेट स्ट्रोक रहा है और ऐसे में अगर सुशील मोदी बिहार की राजनीति से दूर जाते हैं तो खुद लालू यादव के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगा.

जानकार बता रहे हैं कि शुरुआती दौर में जब आरजेडी ने एलजेपी को सुशील मोदी के खिलाफ पर कैंडिडेट उतारने का ऑफर दिया उसकी खबर मिलने के बाद लालू ने तेजस्वी के पास संदेश भिजवाया था. लालू ने तुरंत तेजस्वी यादव को राज्यसभा चुनाव में कैंडिडेट देने या फिर किसी कैंडिडेट का समर्थन देने से परहेज करने को कहा था. लालू नहीं चाहते थे कि सुशील मोदी के राज्यसभा जाने के बीच कोई रोड़ा अटका या जाए.