Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि
05-Jan-2022 08:18 AM
PATNA : डेढ़ दशक से ज्यादा तक के भारतीय जनता पार्टी का बिहार में नेतृत्व संभालने वाले पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुशील मोदी आज 70 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर पटना में समर्थकों की तरफ से कई कार्यक्रम रखे गए हैं। खास बात यह है कि सुशील कुमार मोदी के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने एक नया स्लोगन वाला पोस्टर लगा रखा है। राजधानी में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं उसमें सुशील मोदी को टाइगर बताया गया है। एक पोस्टर में तो यहां तक लिखा गया है कि टाइगर अभी जिंदा है।
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के समर्थन में टाइगर अभी जिंदा है वाला पोस्टर बीजेपी के नेताओं ने लगाया है। इस पोस्टर लगाते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई है। इतना ही नहीं अलग-अलग पोस्टर कई कार्यकर्ताओं और नेताओं की तरफ से राजधानी की सड़कों पर लगाए गए हैं। सुशील मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज पटना में एक भोज का भी आयोजन किया गया है। एमएलसी क्वार्टर में आयोजित इस भोज में पार्टी से जुड़े कई नेता शामिल रहेंगे। सुशील मोदी को बधाई देने वालों का सुबह से ही सिलसिला लगा हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाई मिल रही है।
साल 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद सुशील मोदी का नेतृत्व बिहार में आगे की तरफ से नहीं बढ़ पाया था। केंद्रीय नेतृत्व में अचानक से सुशील मोदी की बजाय नए चेहरों को जिम्मेदारी दे दी थी। एक दौर था जब सुशील कुमार मोदी नीतीश कुमार के साथ बेहतरीन केमिस्ट्री के साथ सरकार चलाते थे, लेकिन अब बीजेपी दो डिप्टी सीएम के साथ सरकार में शामिल है।
सुशील कुमार मोदी को लेकर यह उम्मीद जताई जाती रही कि राज्यसभा भेजे जाने के बाद उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सुशील मोदी ना तो बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं और ना ही केंद्रीय राजनीति में। ऐसे में उनके समर्थकों को इस बात का मलाल भी रहता है। लेकिन आज जन्मदिन के मौके पर समर्थक यह बताना नहीं भूल रहे कि सुशील मोदी की राजनीति अभी खत्म नहीं हुई है और टाइगर अभी जिंदा है।