ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / सुशील मोदी बोले-सिर्फ 30 हजार बिहारी युवाओं को मिली शिक्षक की नौकरी, झांसा...

सुशील मोदी बोले-सिर्फ 30 हजार बिहारी युवाओं को मिली शिक्षक की नौकरी, झांसा देने के लिए सरकार करा रही मेगा इवेंट

01-Nov-2023 07:18 PM

By First Bihar

PATNA:  पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शिक्षक बहाली को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार पद रिक्त हैं, लेकिन राज्य सरकार बमुश्किल 30 हजार बिहारी युवाओं को नयी नियुक्ति देने जा रही है. सरकार ने बिहारियों को झांसा दे दिया है और अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए मेगा इवेंट करा रही है.


सुशील मोदी ने कहा है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 9 से 12 कक्षा के लिए आवेदन ही खाली पड़े पदों की तुलना में 40 हजार कम आये. इसके बाद सिर्फ 1.22 लाख अभ्यर्थियों के पास होने का एलान किया गया. ऐसे में 48 हजार पद पहले ही खाली रह गए. अब खबर ये आ रही है कि शिक्षक नियुक्ति में सफल होने वाले 10 हजार लोगों ने बिहार सरकार की नौकरी स्वीकार नहीं की है. लिहाजा शिक्षकों के खाली रह जाने वाले पदों की संख्या 60 हजार के करीब पहुँचा दी गयी है. 


सुशील मोदी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को शिक्षक की नौकरी मिली है, उनमें मुश्किल से 30 हजार ही बिहारी युवा हैं. दूसरे राज्यों के लगभग 40 हजार युवा बिहार में शिक्षक बनेंगे. शिक्षक नियुक्ति में सफल घोषित हुए अभ्यर्थियों में से 37,500 वैसे नियोजित शिक्षक हैं जो पहले से सरकारी सेवा में हैं उन्हें अब दोबारा नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.


सुशील मोदी ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में जितनी गड़बड़ियाँ हुई हैं, उन सब पर पर्दा डालने के लिए गांधी मैदान में मेगा इवेंट आयोजित किया जा रहा है.  यह बिहार के युवाओं के साथ धोखा है. उन्होंने कहा कि हालत यह है कि प्लस-टू स्कूलों में गणित, भौतिकी और रसायन शास्त्र जैसे कई महत्वपूर्ण विषय पढाने वाले योग्य शिक्षक नहीं मिले. 


सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने  पहली कैबिनेट बैठक के बाद 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था, जबकि 14 महीने में वे सवा लाख लोगों को भी शिक्षक की नौकरी नहीं दे पाए. ऐसे तो 25 साल में भी 10 लाख नौकरी नहीं दे पाएँगे.