ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / सुशांत सुसाइड केस: जांच करने मुंबई पहुंचे पटना सेंट्रल SP, बोले.. नहीं मिला...

सुशांत सुसाइड केस: जांच करने मुंबई पहुंचे पटना सेंट्रल SP, बोले.. नहीं मिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट

02-Aug-2020 05:52 PM

PATNA: सुशांत सिंह सुसाइड केस की जांच करने के लिए पटना सेंट्रल एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंच गए हैं. विनय तिवारी ने कहा कि अभी तक बिहार पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिला है. 

विनय तिवारी ने कहा कि "पिछले एक सप्ताह से हमारी टीम यहां काम कर रही है. जांच की अपनी प्रक्रिया होती है जिसमें अगला क्रम सुपरविजन है. उसी के लिए मुझे भेजा गया है. ताकि मैं टीम के साथ मीटिंग करूं और आगे की दिशा तय करें".

दस्तावेज जुटाना जरूरी

तिवारी ने कहा कि ''केस में जितने भी महत्वपूर्ण तथ्य हैं, दस्तावेज हैं, सुराग हैं, वही पाने के लिए हम यहां आए हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे कि हमारे केस से संबंधित सभी दस्तावेज हमें मिलें.

IPS अधिकारी अब मामले की करेंगे जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए अब बिहार पुलिस ने एक आईपीएस ऑफिसर को मुंबई भेजा है. इससे जांच में और तेजी आएगी. पटना के पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई पहुंच गए हैं. रवाना होने से पहले तिवारी ने कहा कि वह इस मामले की अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे. अभी अधिक कुछ बता नहीं सकते. पहले से ही मुंबई में एसआईटी की टीम जांच कर रही है. अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है.