ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / सुशांत केस को लेकर उद्घव ठाकरे से चिराग ने फिर की बात, CBI...

सुशांत केस को लेकर उद्घव ठाकरे से चिराग ने फिर की बात, CBI जांच की मांग

28-Jul-2020 06:03 PM

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से एक बार फिर बातचीत की है। उद्धव ठाकरे से हुई फोन पर बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। चिराग पासवान ने कहा है कि सुशांत जैसे युवा के साथ जो कुछ हुआ उसकी हकीकत लोगों के सामने आनी चाहिए। 


चिराग पासवान और उद्धव ठाकरे के बीच सुशांत केस को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई है। चिराग सीबीआई जांच की मांग करते रहे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि मुंबई पुलिस हाई प्रोफाइल केस की गंभीरता से जांच कर रही है और जो कोई भी शक के दायरे में है उससे बुलाकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं छोड़ा। 


चिराग पासवान को उन्होंने इस बात का भरोसा दिया है कि मुंबई पुलिस जल्द ही इस मामले में सफलता हासिल  कर लेगी।  अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह बेहिचक सीबीआई जांच की अनुशंसा कर देंगे।