ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सुप्रीम कोर्ट से बिहार के मुख्य सचिव को फटकार, आज दो बजे पेश...

सुप्रीम कोर्ट से बिहार के मुख्य सचिव को फटकार, आज दो बजे पेश होने का आदेश

19-Jan-2022 12:40 PM

PATNA : सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से होने वाली मौतों पर मुआवजा नहीं देने पर बिहार के मुख्य सचिव को फटकार लगाई है. बिहार के साथ ही आंध्रप्रदेश के मुख्य सचिव को भी तलब किया है. कोर्ट ने इन दोनों सचिवों को कोर्ट ने मुख्य सचिवों को आज दोपहर दो बजे तक वर्चुअल सुनवाई के जरिए पेश होने का आदेश दिया है.


बता दें कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके लोगों के परिजनों को अभी भी मुआवजा नहीं मिला है. इसी मामले को लेकर सुप्री कोर्ट में सुनवाई हो रही थी. मुआवजा राशि का भुगतान नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिवों को तलब किया. कोर्ट ने कहा कि दोनों मुख्य सचिव दोपहर दो बजे तक वर्चुअली अदालत के सामने पेश हों.


शीर्ष अदालत ने आंध्र प्रदेश और बिहार सरकार के मुख्य सचिवों से दोपहर दो बजे ऑनलाइन पेश होने और यह स्पष्टीकरण देने को कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु के मामलों में परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि का वितरण उनके राज्यों में कम क्यों हुआ है.


न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि वह दोपहर दो बजे आदेश सुनाएगी. उसने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों से कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से संपर्क करने और मुआवजा दावों का पंजीकरण और वितरण उसी तरह करने को कहा, जैसा 2001 में गुजरात में आए भूकंप के दौरान किया गया था.