ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

सुप्रीम कोर्ट ने 17 लाख मुस्लिम बच्चों को दी बड़ी राहत, यूपी के मदरसों में होती रहेगी पढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने 17 लाख मुस्लिम बच्चों को दी बड़ी राहत, यूपी के मदरसों में होती रहेगी पढ़ाई

05-Apr-2024 03:41 PM

By First Bihar

DELHI : उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ाई पर रोक लगाने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मदरसों में पहले की तरह पढाई जारी रहेगी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के करीब 25 हजार मदरसों में पढ़ने वाले 17 लाख बच्चों को राहत दी है।


दरअसल, बीते 22 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश बोर्ड मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया था। इसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का दाखिला औपचारिक एजुकेशन सिस्टम में कराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले से उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोगों में हड़कंप मच गया था।


इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को प्रथम दृष्टया सही नहीं पाया। 


हाईकोर्ट का कहना था कि यह धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन है। यूपी की सरकार ने भी इस एक्ट का बचाव किया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मार्च के आदेश को चुनौती देने वाली अपीलों पर नोटिस जारी की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यूपी के मदरसों में पढ़ने वाले लाखों मुस्लिम बच्चों को बड़ी राहत मिली है।