कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
16-May-2020 06:47 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया और कहा कि सिर्फ एक टाइम का खाना दिया जा रहा है. वह भी खाना खराब रहता है. यह मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के विज्ञान महाविद्यालय में बने सेंटर का है.
प्रवासी मज़दूरों का सेंटर में व्याप्त कुव्यवस्था से गुस्सा आज उग्र हो गया. सेंटर में रह रहे सभी 130 प्रवासी मज़दूर सरकार, अधिकारी औऱ जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए. सड़क पर उतरे सभी प्रवासी मजदूर सेंटर से नारेबाजी करते हुए त्रिवेणीगंज बीच बाज़ार होकर डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय पहुंचे.
सभी प्रवासी मजदूर जमकर नारेबाजी करते दिखे. इधर प्रवासी मजदूरों के इस हरकत को देख आमलोग भयभीत हो गए. तो वहीं जैसे ही ये सभी प्रवासी मजदूर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे तो सभी कार्यालय कर्मी अपने अपने चेम्बर को छोड़ रफ्तार हो गए. जिसके बाद किसी इसकी सूचना त्रिवेणीगंज पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद सभी वापस अपने क्वॉरेंटाइन सेंटर गए.