बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
01-Dec-2020 08:10 PM
By Priya Ranjan Singh
SUPAUL : जिले के निर्मली अनुमंडल से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. स्कूल के हेडमास्टर के ऊपर महिला शिक्षक के साथ बदतमीजी करने का आरोप है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरोपी शिक्षक महिला टीचर की साड़ी की पल्लू खींचते हुए दिखाई दे रहा है.
यह घटना सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल का है. जहां दुधैला प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक महिला टीचर के साथ बदतमीजी करते हुए दिख रहा है. वायरल वीडियो में एक शिक्षिका अपने एचएम से जबरन अटेंडेंस रजिस्टर छीनकर भागते दिख रही हैं. शिक्षिका उसी गांव की बताई जा रही है. एचएम ने जब रजिस्टर मांगा तो शिक्षिका रजिस्टर फाड़ने की धमकी दी.
बताया जा रहा है कि इसी स्कूल में प्रभारी एचएम के रुप में यही शिक्षिका हुआ करती थी, जिसको लेकर विद्यालय में 2 सालों से विवाद भी चल रहा है लेकिन इस धटना के बाद मामला कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गया है. हालांकि पूरे मामले पर दोनो पक्षो की तरफ से निर्मली थाना में आवेदन भी दिया गया लेकिन स्थानीय बीइओ की पहल के बाद मामलें केस दर्ज नही हुआ.
पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वो रोजाना विद्यालय आती हैं पर स्कूल के हेडमास्टर तेजनारायण प्रसाद ने जानबुझ कर उनको विद्यालय के रजिस्टर में अनुपस्थित दिखाया है. जिसका विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. वही विद्यालय के शिक्षक तेजनारायण प्रसाद ने बताया कि शिक्षिका सभी आरोप निराधार है.