ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

सुपौल में आर्केस्ट्रा का आयोजन, बर्थडे पार्टी में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

सुपौल में आर्केस्ट्रा का आयोजन, बर्थडे पार्टी में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

12-Jun-2021 09:40 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही लोगों की लापरवाही भी बढ़ गई है. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है, जहां कोरोना गाइडलाइन के नियमों को ताक पर रखकर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


मामला सुपौल जिले के छातापुर इलाके का बताया जा रहा है. यहां कोरोना प्रोटोकॉल और सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाते हुए एक बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान बार बालाओं ने डीजे के गानों पर जमकर ठुमके लगाए. सोशल डिस्टेंसिंग जमकर धज्जियां भी उड़ाई गईं. मिली जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड एक का है, जहां बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी आयोजन था. 



वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि डीजे की धुन पर नर्तकी के नाच को देखने के लिए बड़ी संख्यां में लोगों की भीड़ उमड़ी है. जिसमें सोशल डिस्टेंस का कोई मायने नहीं दिख रहा है. फर्स्ट बिहार झारखंड की टीम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सुपौल जिले के छातापुर का है. वीडियो सामने आने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.