ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

पेट की आग बुझाने की कोशिश में जुटा था परिवार, घर में लगी आग तो 2 बच्चियों की मौत

पेट की आग बुझाने की कोशिश में जुटा था परिवार, घर में लगी आग तो 2 बच्चियों की मौत

15-May-2020 05:59 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL: लॉकडाउन में एक महादलित परिवार पेट की आग बुझाने के लिए अनाज जुटाने के लिए निकला था. घर में दो छोटी बच्चियां थी. इस दौरान घर में आग लग गई और दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के निर्मली वार्ड एक की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उपेंद्र ऋषिदेव रोज की तरह अपने घर से मजदूरी करने के लिए निकल गए. इस दौरान उनकी पत्नी बगल में ही काम कर रही थी कि अचानक फुस के बने घर में आग लग गयी. जिसमें घर में खेल रही एक डेढ़ साल और एक 3 साल की उनकी बेटी उसी आग में जल गई. जिससे दोनों की मौत हो गयी. जबतक आसपड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर जो जला कर राख कर डाला. 

लॉकडाउन के कारण इस परिवार को भोजन के लाले पड़े है तो दूसरी और ईश्वर उनके ऊपर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है. घटना के बाद पुलिस ने कोसी तटबंध के भीतर बसे घुरण निर्मली गांव से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बारे में उपेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि पेट के खातिर मजदूरी करने गया और भगवान ने भविष्य ही छीन डाला.