ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Chhath Puja 2024 : सूप 60 रुपया तो दउरा की कीमत 500 रुपये...

Chhath Puja 2024 : सूप 60 रुपया तो दउरा की कीमत 500 रुपये , फल की भी बढ़ी कीमत

06-Nov-2024 09:01 AM

By First Bihar

PATNA :  लोक आस्था के महापर्व छठ में दूध-दही से लेकर फलों तक की मांग में बेतहाशा इजाफा हुआ है। छठ में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने में मौसमी फलों की मांग को देखते हुए इसकी कीमत में औसतन 15 प्रतिशत तक का इजाफा बीते 24 घंटे में देखा गया। फलों में सेब, संतरा, केला और ईख की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। 


वहीं सेब की कीमत 70 से 110 रुपये किलो के बीच थी जो मंगलवार को बढ़कर 80 से 140 रुपये किलो के बीच पहुंच गई। इसी तरह 30 से 40 रुपये बिक रहा ईख की कीमत बढ़कर 35 से 45 रुपये के बीच पहुंच गया है। संतरे की कीमत जो पहले 30 से 35 रुपये किलो थी अब  बढ़कर 45 से 55 रुपये किलो के रेंज में पहुंच गई है। 


पटना फ्रूट वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद बताते हैं कि छठ पूजा को लेकर फलों की मांग में काफी तेजी है। फल दुकानदारों ने मांग को देखते हुए काफी स्टॉक मंगाए है। यही कारण है कि सूखा नारियल (20 से 40 रुपये प्रति पीस), अनार(110-200 रुपये किलो) अंगूर(150 रुपये किलो), अनानास(35-40 रुपये किलो), गागर व नीबू(15 से 20 रुपये किलो) की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है।


वहीं, छठ को लेकर दूध और दही की मांग में तेज इजाफा हुआ है। सुधा डेयरी के एमडी रूपेश राज बताते हैं कि छठ के पहले पटना में सुधा डेयरी की खपत 3 लाख लीटर प्रतिदिन होती थी, जो नहाय-खाय से पारण तक 5 लाख लीटर प्रतिदिन खपत अनुमानित है। इसी तरह भाई-दूज से लेकर छठ तक घी की खपत 30 मीट्रिक टन और दही की खपत 68 मीट्रिक टन तक अनुमानित है। पटना में सुधा के अलावा दूध-दही और घी की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर कई माध्यमों से होता है। पूजा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्रीम खरीदकर अपने घरों में ही घी निकालते है। वहीं बड़ी संख्या में लोग पूजा को लेकर दही भी अपने घरों में ही जमाते है। अनुमान के अनुसार छठ के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में 60 से 70 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।


इधर, बाजार में बांस के बने सूप 40 से 60 रुपये, दउरा सवा सौ रुपये से 500 रुपये, सुपली 25 से 30 रुपये के बीच बिक रही है। बांस के बने सूप-दउरा के अलावा व्रती पीतल से बने सूप की भी खरीदारी कर रहे है। इसका रेंज साढ़े सात सौ रुपये से शुरू हो रहा है। इसके अलावा बाजार में मौली से लेकर सिंदूर तक लोग खूब खरीद रहे है।