BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
06-Jan-2020 07:42 PM
RANCHI : चाईबासा के सदर अस्पताल में बच्चे के सूखा भात खाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद चाईबासा के डीसी खुद सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। बच्चे को बिना दाल-सब्जी के सूखा भात परोसने वाले कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
चाईबासा डीसी ने दोनों बच्चों से मुलाकात के बाद कहा है वे ठीक हैं। सिविल सर्जन अपनी निगरानी में बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले में कहा कि राज्य के अधिकारी और कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें। सेवा भावना को सबसे उपर रखें।
बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सोशल मीडिया के जरिए सूखा भात खाते एक बच्चे की तस्वीर देख वे विचलित हो उठे थे। उन्होनें उपायुक्त से तुरंत इस बच्चे की सुरक्षा, शिक्षा एवं समुचित पोषण की व्यवस्था कर जानकारी देने को कहा था।
दरअसल वायरल तस्वीर में दिख रहे बच्चे के माता-पिता की दो दिन पहले ही हत्या हो चुकी है। हमले में यह खुद, एक भाई और बड़ी बहन घायल हो गए थे। इन अनाथ बच्चों का चाइल्ड लाइन की देख-रेख में चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को अन्य मरीजों के साथ ही इस बच्चे को भी खाने में सिर्फ भात मिला, न सब्जी और न दाल। चाइल्ड लाइन की सदस्य सुनीता करूवा ने आपत्ति की तो आधे घंटे बाद दाल-सब्जी दी गई। लेकिन तबतक यह भूखा बच्चा सूखा भात खा चुका था।