ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

सुधाकर सिंह बोले... देश में नहीं रहा गया नागरिकों की सरकार, चुनाव लड़ने के लिए सफ़ेद बाल होना जरूरी

सुधाकर सिंह बोले... देश में नहीं रहा गया नागरिकों की सरकार, चुनाव लड़ने के लिए सफ़ेद बाल होना जरूरी

12-Dec-2022 04:44 PM

By RANJAN

KAMIUR : बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा बिहार में बस यही स्लोगन और नारा सुनाई देता है कि बिहार में बहार है और नीतीशे कुमार है। उसी तरह देश में मोदी सरकार होता है। कहीं यह नहीं कहा जाता कि 135 करोड़ देशवासियों की सरकार है या भारत की सरकार है। क्या यही डेमोक्रेसी रह गया है। 


दरअसल, बिहार के पूर्व कृषि मंत्री कैमूर जिले के एमपी कॉलेज मोहनिया में आयोजित नेशनल सेमिनार में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि, 18 महीने में एक व्यापारी से अमेरिका जैसे मेच्योर देश में राष्ट्रपति के पद पा लेते हैं। लेकिन दुनिया का अजूबा है कि हमारे यहां 18 महीने में वार्ड कमिश्नर का भी चुनाव कोई नहीं जीतता है। हमारे इंडिया में किसी का बाल काले हैं तो कहा जाता है चुनाव लड़ने के लिए अभी मेच्योर नहीं हुआ है। सबसे बड़ा आरोप राजनीति में लगाया जाता है कि अगर इसका सब बाल काले हैं तो यह अच्छा से चुनाव नहीं लड़ पाएगा। इसको लेकर कई लोगों ने अपने सफेद बाल को रंगा तक नहीं। 


इसके अलावा उन्होंने राज्य के कृषि पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि, हमारे यहां धान और बीज का हाल तो देख ही रहे हैं आप। हमारे यहां संभव नहीं है कि पुलिस वाले किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ मार्च कर दे। अभी हम और देशों के अपेक्षा काफी पीछे हैं। डेमोक्रेसी सिर्फ नाम की रह गई है। बिहार में नारा दिया जाता है कि बिहार में बहार है और नीतीशे कुमार है। मतलब सिर्फ एक व्यक्ति से बिहार में पहचान बताया जाता है। उसी तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री अगर कहीं भी जाते हैं तो चौक चौराहे पर नारा दिया जाता है मोदी सरकार। भारत की सरकार या देश की सरकार नहीं कहा जाता। मतलब एक व्यक्ति से पहचान देने का कोशिश किया जाता है। देश किस संकट के दौर से गुजर रहा है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।