Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
10-Oct-2023 04:40 PM
By First Bihar
PATNA: DM के मुंह पर थूक दीजिये, फूल नहीं जूते की माला पहनाइये वाले बयान पर पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह पूरी तरह से कायम हैं। उन्होंने कहा कि वे तो अपने समर्थकों को समझा रहे थे कि बिहार के बेलगाम अफसरों को कैसे ठीक करना है। सुधाकर ने कहा है कि उनके जिस बयान को लेकर हायतौबा मचा, उसमें विवादित कुछ भी नहीं था।
दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैत के मिलकर अपनी ही सरकार के खिलाफ किसानों के सवाल को लेकर आंदोलन पर उतरे आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने पिछले दिनों भ्रष्ट अधिकारियों के मुंह पर थूकने और उन्हें जूते की माला पहनाने की बात कही थी। सुधाकर सिंह अपने उस बयान पर अब भी कायम हैं। सुधाकर सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जो बयान दिया था उसमें विवादित कुछ भी नहीं था।
सुधाकर सिंह ने ने मीडिया से ही पूछ लिया कि इसमें क्या विवादित बयान था मुझे बताया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें विवादित कहां कुछ था। क्या बिहार में भ्रष्टाचार नहीं है? क्या अधिकारी पैसे नहीं ले रहे हैं? मैंने तो गांधीवादी तरीसे से बोला था कि ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। क्या अवैध रूप से धन मांगा जाता है तो लोग विरोध नहीं करते हैं? किसान कमजोर है तो वह अपने तरीके से विरोध दर्ज करेगा, इसमें विवादित कहां कुछ हुआ।
आरजेडी विधायक ने कहा कि अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसे फूलों की माला पहनाया जाता है और अगर अधिकारी खराब काम करें तो जूते की माला पहना देना। थूकने वाले बयान के सवाल पर सुधाकर ने कहा कि यह किसी के सामाजिक बहिष्कार का सबसे बड़ा दंड है, जो फांसी की सजा के बराबर है।