शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
26-Sep-2023 10:11 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार सचिवालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह सवेरे सीएम नीतीश अचानक सचिवालय के बजाए विकास भवन पहुंच गए। सीएम के विकास भवन पहुंचने की खबर मिलते ही वरीय अधिकारी दौड़े-दौड़े विकास भवन पहुंचे। वहां से निकलने के बाद नीतीश विश्वैश्यरैया भवन पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।
दरअसल, लंबे समय बाद सीएम नीतीश बीते 20 सितंबर को अचानक सचिवालय पहुंच गए थे। सीएम नीतीश सचिवालय पहुंचते ही सबसे पहले अपने चेंबर में गए थे और वहां की वस्तूस्थिति का जाएगा लिया था। इसके बाद सीएम के आगमन की सूचना पाते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया था हालांकि, सीएम के औचक निरिक्षण में कई अधिकारी मौके से गायब नजर आए थे।
इसके बाद से सीएम लगातार सुबह सवेरे सचिवालय पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि बीच में व्यस्तता के कारण वे सचिवालय नहीं पहुंच पा रहे थे लेकिन अब नियमित रूप से आते रहेंगे। मंगलवार को सीएम अचानक विकास भवन पहुंच गए और वहां भवन निर्माण विभाग का निरीक्षण करने के बाद विश्वेश्वरैया भवन पहुंचे हालांकि विभागीय मंत्री अशोक चौधरी सीएम के बाद अपने विभाग में पहुंचे थे।
अशोक चौधरी के विभाग का निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि सब जगह घूम घूमकर देख रहे हैं कि अधिकारी सब समय से आ रहा है कि नहीं और कोई नहीं रहते हैं तब आते हैं तो पूछते हैं कि काहे नहीं समय पर आए हो। सभी को साढ़े 9 बजे दफ्तर पहुंच जाना है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है.. इसीलिए तो सब जगह घूम रहे हैं। सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि सब लोग आगे बढ़े।