पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान
29-Sep-2021 02:37 PM
By Aryan Anand
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा और समर्पण’ अभियान कार्यक्रम पटना में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी के सांसद सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता शामिल हुए। पीएम के जन्मदिन के पखवारे के अवसर पर पटना के स्ट्रीट वेंडरों को बीजेपी की तरफ से सम्मानित किया गया। स्ट्रीट वेंडर लोन योजना के तहत जिन्हें दस हजार रुपये मिले उन्हें आज मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोनाकाल में केंद्र सरकार के द्वारा स्ट्रीट वेंडर लोन योजना की शुरुआत की गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण के समय संकट के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए स्ट्रीट वेंडर स्पेशल क्रेडिट 10,000 लोन योजना की शुरआत की थी।
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन गरीबों के प्रति समर्पित है। कोरोनाकाल में उन्होंने यह ऐलान किया था कि स्ट्रीट वेंडरों को दस हजार रुपया कर्ज के तौर पर दिया जाएगा। बिहार में अब तक 53 हजार लोगों को लोन दिया जा चुका है। एक लाख आवेदन बैंकों को प्राप्त हुए है। केंद्र सरकार ने ठेला, रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता और स्ट्रीट वेंडरों की मदद का ऐलान किया था।
पूरे देश के अंदर अब तक 24 लाख वेंडरों को मदद की जा चुकी है। बाकि बचे एक लाख आवेदक को लोन दिलाने का प्रयास जारी है। पीएम मोदी के जन्मदिन के पखवारे के अवसर पर पटना शहर के स्ट्रीट वेंडर जिन्हें दस हजार रुपये का कर्ज मिला है उन्हें पार्टी की ओर से आज सम्मानित किया गया है।