ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लगा झटका, कुलदीप और रोहित को हुआ बड़ा...

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लगा झटका, कुलदीप और रोहित को हुआ बड़ा फायदा

13-Aug-2024 04:35 PM

By First Bihar

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों रेस्ट मोड पर है। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी अब अगस्त में कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि, सितंबर से फिर लगातार बैक टू बैक मुकाबले हैं। इस बीच आईसीसी की वनडे  रैंकिंग की बात की जाए तो भारतीय टीम इस वक्त पहले स्थान पर है। लेकिन, प्लेयर की रैंकिंग में विराट को भारी नुकसान हुआ है। 


दरअसल, हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज संपन्‍न हुई। इसके बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग्‍स जारी की जिसमें भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा व स्पिनर कुलदीप यादव को जबरदस्‍त फायदा मिला है। लेकिन, इस रैंकिंग में विराट को नुकसान हुआ है। जबकि पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम वनडे बल्‍लेबाजी रैंकिंग में  अभी भी नंबर-1 पर काबिज हैं। 


आईसीसी के तरफ से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार  भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा को बेहतर बल्‍लेबाजी का फायदा मिला है। जबकि स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली को एक स्‍थान का नुकसान हुआ। इसके अलावा भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्‍ट स्पिनर कुलदीप यादव ने आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में पांच स्‍थान की लंबी छलांग लगाई है।


मालूम हो कि, आईसीसी वनडे बल्‍लेबाजी रैंकिंग पर ध्‍यान दें तो पाकिस्‍तान के बाबर आजम नंबर-1 पर हैं। इसके अलावा भारत के ओपनर शुभमन गिल 782 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा एक स्‍थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंचे। हिटमैन के 763 अंक हैं। इसके अलावा आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम शीर्ष स्‍थान पर काबिज है। भारतीय टीम के 118 अंक हैं। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 116 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज है। दक्षिण अफ्रीका के 112 अंक है और वह तीसरे नंबर पर है। पाकिस्‍तान 106 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। न्‍यूजीलैंड की टीम टॉप-5 रैंकिंग को पूरा करती है।