कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
30-Jun-2021 06:50 AM
PATNA : फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई की दूसरी टीम से कराने की मांग पर पटना हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल औऱ जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने 3 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई करने का फैसला लिया है. पटना हाईकोर्ट में इस बावत एक याचिका दायर की गयी है, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई का फैसला लिया है.
तत्काल हस्तक्षेप से इंकार
दरअसल पटना हाईकोर्ट में लॉ के एक छात्र ने याचिका दायर की है. याचिका में मांग की गयी है कि सुशांत सिह राजपूत की मौत की हो रही जांच में कोर्ट हस्तक्षेप करे. हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई की दूसरी टीम को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा जाये. याचिका में हाईकोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग गयी है. लेकिन पटना हाईकोर्ट ने तत्काल कुछ भी निर्देश देने से इंकार कर दिया है. मंगलवार को चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई की और 3 अगस्त को फिर से सुनवाई करने का फैसला लिया.
याचिका दायर करने वाले ने कोर्ट को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पटना के राजीवनगर थाने में केस संख्या 241/20 दायर की गयी थी. इसी केस को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया था. याचिका में कहा गया है कि सीबीआई की जांच अब तक संतोषजनक नहीं रही है. आज तक इस मामले की जांच रिपोर्ट नहीं आयी है. जांच में कई तरह की खामियां दिखायी दे रही है. लिहाजा सीबीआई की जांच टीम को बदला जाना चाहिये.
याचिका में मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाये गये हैं. कहा गया है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में 45 दिनों तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की. बहुत से लोगों पर इस मामले में संलिप्तता का आरोप था लेकिन कार्रवाई नही होने से उन्हें साक्ष्य मिटाने का मौका मिल गया. गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी. मौत के एक साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो पायी है.