हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Nov-2019 09:19 AM
PATNA: बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला केस में सीबीआई की विशेष अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है. सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने 14 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 24 अभियुक्त बनाये गये हैं. इनमें से एक को छोड़कर बाकि सभी अभियुक्त जेल में बंद हैं.
इस मामले में सीबीआई अब तक 24 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है. चार्जशीट के अनुसार घोटाले की रकम 1900 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं इस मामले में सरकारी खाते के नाम से काटे गये चेक को सृजन समिति के खाते से अवैध रूप से सरकारी खाते में राशि जमा करने के मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानि आरबीआई ने पहली बार कार्रवाई की है.
बैंकिग क्षेत्र के नियामक आरबीआई के नियमों के उल्लंघन के मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा पर 2.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा नियामक ने कोणार्क अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 4 लाख रुपये का फाइन लगाया है. आरबीआई के द्वारा फाइन लगाये जाने को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने मंगलवार को शेयर बाजार को सूचना दी.