Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
10-Oct-2019 08:18 AM
PATNA : सृजन घोटाले के मास्टरमाइंड अमित कुमार और उसकी पत्नी रजनी प्रिया को फरार घोषित कर दिया गया है। यह दोनों सृजन सोसाइटी की संचालिका मनोरमा देवी के बेटे और बहू हैं। इन दोनों के ऊपर सीबीआई ने शिकंजा कसते हुए अदालत के आदेश के बाद फरार घोषित कर दिया है। सृजन घोटाला सामने आने के बाद से अमित कुमार और रजनी प्रिया अंडर ग्राउंड है।
सीबीआई की तरफ से अमित और उसकी पत्नी रजनी प्रिया के घर पर इश्तेहार भी चस्पा किया जा चुका है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह पर दोनों की फरारी के बारे में इश्तेहार चिपकाए गया है। अमित और रजनी प्रिया के खिलाफ बिहार पुलिस ने सृजन घोटाला सामने आने के बाद ही लुक आउट नोटिस जारी किया था लेकिन अब तक यह दोनों गिरफ्त से बाहर है।
इस बात की पहले से ही संभावना जताई जा रही है कि सृजन घोटाला उजागर होने की आशंका के साथ ही अमित और रजनी प्रिया ने देश छोड़ दिया था। अमित का भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया में छिपा बैठा है।