ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / स्पेशल स्टेटस के मुद्दे पर नीतीश के साथ खड़े हो गए पारस, चिराग...

स्पेशल स्टेटस के मुद्दे पर नीतीश के साथ खड़े हो गए पारस, चिराग के चाचा ने BJP को दिया गच्चा

16-Dec-2021 02:17 PM

PATNA : अपने भतीजे चिराग पासवान को गच्चा देकर केंद्र में मंत्री बनने वाले चाचा पशुपति कुमार पारस अब नीतीश के प्रति वफादारी दिखा रहे हैं. जी हां लोक जनशक्ति पार्टी में जब टूट की खबर सामने आई थी, उस वक्त इसे नीतीश कुमार का हिडेन ऑपरेशन बताया गया था,


चिराग पासवान ने आरोप लगाए थे कि नीतीश कुमार ने उनकी पार्टी और परिवार को तोड़ने का काम किया. लेकिन तब चिराग पासवान के साथ बीजेपी खड़ी नजर नहीं आई थी. खुद नरेंद्र मोदी ने चाचा पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दे दी. लेकिन अब विशेष दर्जे के सवाल पर पशुपति कुमार पारस बीजेपी की बजाय नीतीश के साथ खड़े हुए हैं. केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने विशेष दर्जे के मसले पर नीतीश कुमार की मांग का समर्थन किया है. पशुपति पारस ने कहा है कि विशेष दर्जे की मांग बेहद पुरानी रही है और केंद्र सरकार को इसे हर हाल में मानना चाहिए. 


आपको बता दें कि स्पेशल स्टेटस के मसले पर एक बार फिर जनता दल यूनाईटेड मुखर हुआ है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को पीएम मोदी के सामने यह मांग रखी थी. ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की जरूरत बताई थी. इसके लिए नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट को आधार बनाया गया था. अब पशुपति पारस भी इसी लाइन पर आ खड़े हुए हैं. पशुपति पारस ने भी कहा है कि नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार के पिछड़ेपन की कहानी बयां कर रही है. ऐसे में स्पेशल स्टेटस जरूरी हो जाता है.


एक तरफ जहां पशुपति पारस के भतीजे और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए में हाशिये पर आने के बावजूद बीजेपी के खिलाफ अपनी जुबान नहीं खोलते तो वहीं दूसरी तरफ अब पारस खुलकर बीजेपी के खिलाफ खड़े हो गए हैं. बीजेपी स्पेशल स्टेटस की मांग को खारिज करती रही है. केंद्र सरकार ने दो टूक कह दिया है कि स्पेशल स्टेटस देना अब किसी राज्य को संभव नहीं है. लेकिन इसके बावजूद मोदी कैबिनेट में ही शामिल पारस अब राज्य को स्पेशल स्टेटस देने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में बीजेपी पारस को किस हद तक बर्दाश्त कर पाएगी यह देखना भी दिलचस्प होगा.