पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Feb-2024 01:27 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों के पाला बदलने के बाद मंगलवार को फिर से कांग्रेस को दो और आरजेडी की एक विधायक ने अचानक पाला बदल लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। विधायकों के पाला बदलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म कराने की कार्रवाई कांग्रेस ने शुरू कर दी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को विधानसभा पहुंचकर स्पीकर नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर पाला बदलने वाले कांग्रेस के दोनों विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की और स्पीकर को इससे संबंधित पत्र सौंपा। अखिलेश सिंह के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां और विधायक अजीत शर्मा समेत अन्य कांग्रेस नेता भी स्पीकर से मिलने पहुंचे थे।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह ने कहा कि हमने स्पीकर को पत्र सौंपा है। विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरभ जो कांग्रेस के विधायक थे, जो कल बीजेपी में शामिल हो गए। उनकी सदस्यता रद्द करने को लेकर मांग की है। अध्यक्ष ने कहा है कि हम इस पर कानूनी तौर पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है विधायकों को लालच देकर तोड़ा जा रहा है। किस लालच में विधायकों ने पाला बदला है यह तो पता नहीं लेकिन पार्टी उनसे सख्ती से निपटेगी।
दरअसल, बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ-साथ आरजेडी की महिला विधायक संगीता देवी ने अचानक पाला बदल लिया था और सत्ताधारी दल के खेमें में जाकर बैठ गए थे। महागठबंधन के तीन विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए। विधायकों के पाला बदलने से नाराज विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने उन्हें गद्दार बताया था।
बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले ही उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि पाला बदलने वाले दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह विधानसभा पहुंचे और स्पीकर नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर पाला बदलने वाले विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग से जुड़ा पत्र उन्हें सौंद दिया। अब देखना होगा कि कांग्रेस की मांग पर स्पीकर क्या फैसला लेते हैं।