ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

अब एसपी साहेब देंगे चौकीदारों को वेतन, गृह विभाग का निर्देश

अब एसपी साहेब देंगे चौकीदारों को वेतन, गृह विभाग का निर्देश

10-Dec-2019 02:14 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां चौकीदारों के वेतन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले के एसपी या एसएसपी चौकीदारों का वेतन भुगतान करेंगे. बिहार चौकीदार संवर्ग के कर्मियों को पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर यह फैसला लिया गया है. इसके लिए लिए अलग से बजट बनाया जाएगा. 


दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए अन्य राज्य कर्मियों की तरह चौकीदारों को भी समय पर वेतन उपलब्ध कराने के लिए डीएम को आदेश दिया गया था. चौकीदारों को देर से वेतन मिलने के कारण यह फैसला लिया गया था. लेकिन विभाग ने यह फैसला लिया लिया है कि जिले के एसएसपी या एसपी ही चौकीदारों का वेतन भुगतान करेंगे. 


विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नवंबर महीने से चौकीदारों का वेतन भुगतान के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को राशि आवंटित की जाएगी. जबकि अक्टूबर महीने तक चौकीदारों के वेतन भुगतान के बाद बची शेष राशि को डीएम दिसंबर महीने तक विभाग को वापस करेंगे.