हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Nov-2019 08:45 AM
SARAN : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आज से शुरू हो रहा है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज शाम 5 बजे सोनपुर मेला का उद्घाटन करेंगे। सोनपुर मेले को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 32 दिनों तक चलने वाला यह मेला अपने आप में ऐतिहासिक होगा। वैशाली जिला प्रशासन ने सोनपुर मेले को लेकर अभूतपूर्व प्रशासनिक इंतजाम किए हैं।
सोनपुर मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल का कार्यक्रम भी होगा। सोनपुर मेले में पर्यटन विभाग की तरफ से बनाए गए मुख्य मंच में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावे कुश्ती, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का भी आयोजन होगा। पशु बाजार के अलावे मेले में कई अन्य आकर्षण होंगे लेकिन इस बार चिड़िया बाजार पर रोक लगा दी गई है।
सोनपुर मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की बात करें तो लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगे। 450 पुलिस पदाधिकारी और 11 डीएसपी भी मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से मेले के हर हिस्से पर निगरानी रखी जाएगी।