ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / इस बार सोनपुर के मेले मे मिलेगा हर गांव की जमीन का नक्शा,...

इस बार सोनपुर के मेले मे मिलेगा हर गांव की जमीन का नक्शा, 150 रुपये होगी कीमत

30-Oct-2019 09:02 AM

CHAPRA : इस बार सोनपुर के मेले में हर गांवों की जमीन का नक्शा भी मिलेगा. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. 150 रुपये देकर कोई भी शख्स अपने गांव का नक्शा ले सकता है.

इस बार सोनपुर के मेले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एक अपना स्टॉल लगाएगा. जिसमें कर्मचारी हर समय रहेंगे. यदि कोई शख्स अपने गांव का नक्शा लेना चाहता है तो उसे 150 रुपये देना होगा. 

उसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी प्लॉटर मशीन से तुरंत प्रिंट कर उसके गांव का नक्शा दे देंगे. इस नक्शे में उसके प्लॉट का भी नक्शा रहेगा. 

मेले में कैडस्ट्रल सर्वे और रिविजनल सर्वे के साथ चकबंदी के नक्शे मिलेंगे. कैडस्ट्रल सर्वे अंग्रेजों के समय वर्ष 1890 से 1920 के बीच हुआ था और आजादी के बाद कैडस्ट्रल सर्वे के आधार पर ही राज्य सरकार ने रिविजनल सर्वे शुरू किया लेकिन 30-40 सालों के बाद भी पूरा नहीं हो कहा. कई जिलों में सर्वे तो हुआ पर अभियान पूरा नहीं हो सका. इनके नक्शे भी मिलेंगे. जहां चकबंदी हो चुकी है, वहां के नक्शे भी मिलेंगे.