Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
24-Jun-2024 07:52 PM
By First Bihar
DESK: फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा ही शामिल नहीं हुए. चर्चा ये है कि सोनाक्षी के दोनों भाई अपनी बहन की शादी से खुश नहीं है. नाराज तो शत्रुध्न सिन्हा औऱ पूनम सिन्हा भी बताये जा रहे थे. लेकिन मां-बाप शादी में शामिल हुए थे. लेकिन भाईयों की गैरहाजिरी पर लव सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है.
लव सिन्हा ने आज कहा कि अपनी बहन की शादी को लेकर वह जल्द ही बोलेंगे. एक अंग्रेजी अखबार को लव सिन्हा ने कहा कि वे जल्द ही सारी बातें क्लीयर करेंगे. अभी मुझे थोड़ी मोहलत दीजिये. प्लीज मुझे एक या दो दिन का वक्त दीजिए. जब मुझे लगेगा कि बता सकता हूं तो आपके सवालों का जवाब दूंगा. पूछने के लिए शुक्रिया.
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग सेरिमनीज और सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. किसी भी तस्वीर या वीडियो में लव और कुश नहीं दिख रहे हैं. इससे लगातार चर्चा हो रही थी कि दोनों भाई कहां गायब हैं. क्या वे नाराज होकर शादी में नहीं आये.
रस्मों में नहीं दिखे भाई
वैसे, काफी पहले से ये बात सामने आ रही थी कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी से उनके भाई ही नहीं बल्कि पिता शत्रुध्न सिन्हा भी नाराज हैं. हालांकि इसके बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा मिसेज जहीर इकबाल बन चुकी हैं. वेडिंग के मौके पर उनके माता-पिता और भाभी दिखाई दीं लेकिन दोनों भाई नजर नहीं आए.
शादी या रिसेप्शन में आखिर तक दोनों भाई कहीं नहीं दिखाई दिए. ये बात आम लोगों ने भी नोटिस की. फूलों की चादर वाली सेरिमनी में भी हुमा कुरैशी के भाई साकिब दिखे थे लेकिन लव औऱ कुश नजर नहीं आय़े थे. सोनाक्षी की शादी की वीडियोज पर कई लोगों ने कमेंट कर पूछा कि सोनाक्षी के भाई कहां गायब हैं.
सोनाक्षी की शादी से घरवालों की नाराजगी का इशारा पहले से ही मिल रहा था. शादी से पहले ही सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि अब सब कुछ ठीक हो गया है. इस पर चर्चा ये हुई कि जरूर कोई बात रही होगी, तभी शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि अब सब ठीक है. उससे पहले फिल्म निर्मात-निर्देशक पहलाज निहलानी ने भी कहा था कि सोनाक्षी शत्रुघ्न की लाडली हैं, वह उससे ज्यादा दिन नाराज नहीं रह पाएंगे.