ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सोशल मिडिया पर शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल, पुलिस की छापेमारी से...

सोशल मिडिया पर शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

17-Aug-2022 11:23 AM

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक होटल में शराब की पार्टी हो रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बिर्थ-डे पार्टी के दौरान होटल में मौजूद लोग शराब पीकर डांस कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस अचानक से छापेमारी कर दी. इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.


जानकारी के मुताबिक, अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित SSB कैंप के समीप स्थित होटल में शराब की पार्टी चल रही थी. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को मौके से तीन नर्तकियों और पांच लड़कों को गिरफ्तार किया. मौके से एक बोतल शराब और कुछ खाली बोतल व ग्लास भी बरामद किया गया. पुलिस कार्रवाई से बचने को करीब 6 अधिक युवक छत से कूदकर फरार हो गये. भागने के क्रम में एक युवक को छोटे भी आईं हैं.


इस शराब पार्टी और पुलिस की छापेमारी का वीडियो सामने आया है. सोशाल मिडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवक पुलिस-पुलिस चिल्लाते नजर आ रहे हैं. पुलिस सुनते ही युवक इधर-उधर भागने लगते हैं. नर्तकियां जान बचाकर भागने लगती हैं. हालांकि, इस भगदड़ में कई युवक पकड़े गए. जबकि, नर्तकियां भी पकड़ी गई. वहीं, कुछ युवक मौके से फरार हो गये. गिरफ्तार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. वहीं, एक नाबालिग को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है.