ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हो जाए सावधान, हैदराबाद में एक महिला...

स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हो जाए सावधान, हैदराबाद में एक महिला खो बैठी आंखों की रोशनी

09-Feb-2023 04:05 PM

By First Bihar

DESK: स्मार्टफोन के हमारे जिन्दगी में आने से बहुत कुछ आसान हो गया है। यह बात सही है क्योंकि अब सब कुछ स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। यह हमारी जिन्दगी का अब अहम हिस्सा बन चुका है। बिना स्मार्टफोन के लोग असहज महसूस करते हैं। अब इसका दुरुपयोग भी लोग करने लगे हैं। फिल्म से लेकर टीवी सिरियल तक लोग टीवी की जगह मोबाइल पर ही देखना ज्यादा पसंद करते हैं।


स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से हैदराबाद में एक 30 साल की महिला मंजू की आंखों की रोशनी चली गयी। डेढ साल से वह इस परेशानी से जुझ रही थी। उसे देखाई देना बंद हो गया था। जिसकी वजह से उसकी नौकरी तक छूट गयी थी। 


मंजू कई घंटों तक स्मार्टफोन में लगी रहती थी। कमरे की लाइट को बंद करके वो मोबाइल देखा करती थी। जिसके वजह से उसे स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम की समस्या आ गयी। लंबे समय से कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से यह समस्या होती है। इसे लेकर अलर्ट होना बेहद जरूरी है। 


इस समस्या के आने के बाद मंजू डॉक्टर से मिली तब उन्होंने किसी तरह की दवा नहीं दी। डॉक्टर ने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी। स्मार्टफोन से दूर रहने के बाद करीब डेढ़ महीने बाद मंजू ठीक हो गईं। रात में अंधेरा छाने वाली समस्या भी अब खत्म हो गई। मंजू को डॉक्टर ने यह सलाह दिया कि स्क्रीन और डिजिटल डिवाइस लंबे वक्त तक न देखें। हर 20 मिनट पर 20 सेकेंड्स का ब्रेक लें। स्क्रीन पर काम करते वक्त 20 फीट की दूरी पर देखें। अगर लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं तो बीच-बीच में उठकर टहलें। ऐसा करने से आंखों की समस्या नहीं आएगी। 


डॉक्टर की सलाह के बाद मंजू ने कुछ दिनों के लिए स्मार्टफोन से दूरी बना ली जिसके बाद उसे फिर से दिखाई देने लगा। आंखों से जुड़ी परेशानी दूर हो गयी। लोगों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यदि आंखों को बचाना है तो स्मार्टफोन पर ज्यादा वक्त ना बिताये। स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूरी कामों के लिए ही करें। समय बिताने के उद्धेश्य से इसका उपयोग कतई ना करें।