पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
23-Feb-2024 07:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में यह घोषणा की है कि झारखंड, दिल्ली जैसे राज्यों की तरह बिहार में मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी। वही ऊर्जा मंत्री ने यह ऐलान किया है कि स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने पर बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वीआईपी लोग ही गड़बड़ करते हैं जबकि गरीब लोग समय पर बिजली बिल जमा करते हैं।
वही ऊर्जा विभाग के बजट के दौरान बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि गरीब लोग बिजली बिल निर्धारित समय पर जमा करते हैं वीआईपी लोग ही गड़बड़ करते हैं। सिस्टम को ठीक करने के लिए कड़ाई की गयी है। उन्होंने कहा कि बगल के राज्यों का बिजली बिल देखें और बिहार का बिजली बिल भी देंखे यदि अन्य राज्यों से बिजली बिल ज्यादा महंगा होगा तो निश्चित रूप से इसे हम सस्ता करेंगे।
दूसरे राज्यों पर एनटीपीसी का 3 लाख करोड़ बिजली का बकाया है ये फ्री बिजली कब तक चलेगा। कहां से आएगा पैसा..पैसा कोई गाछ में फड़ता नहीं है..पैसा तो कही ना कही तो पब्लिक से ही लिया जाएगा। 14 हजार करोड़ से अधिक का सब्सीडी हम देते है इससे ज्यादा क्या सुविधा चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में तो और सस्ती बिजली मिलती है।
सदन में ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ऑफर लाएगी। तीन महीने से लेकर छः महीने तक एक बार मीटर रिचार्ज करने पर छूट मिलेगा। तीन माह का रिचार्ज एक साथ करने पर 5.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वही 6 महीने तक का रिचार्ज करने पर 5.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। दो हजार रुपये तक हर महीने रिचार्ज करने वाले उपभोक्ता को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 9 हजार सरकारी दफ्तरों में सोलर प्लांट लगेगा। जिससे 65 मेगावाट बिजली मिलेगी। आंगनबाड़ी से लेकर स्कूल की छतों पर अगले चरण में सोलर प्लांट लगेगा। अब तक 88 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या मे स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाला बिहार देश में पहला राज्य बन गया है। राज्य में 58 साल में पहली बार बिजली वितरण कम्पनी फायदे में है कंपनी को 215 करोड़ रूपये का मुनाफा हुआ है।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार में पहले से ही बिजली का दर कम है। बिजली खरीदने में ज्यादा पैसा लगता है। अगर उसमें थोड़ा पैसा लगेगा तो सबको सुविधा मिलेगी। इसलिए बिहार में मुफ्त बिजली नहीं दिया जाएगा। बहुत कम पैसे में हम बिजली देते हैं। जबकि सरकार को बिजली खरीदने में कितना पैसा लगता है। कुछ राज्यों में मुफ्त बिजली दिये जाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग कह देते हैं कि बिजली मुफ्त में देंगे। लेकिन हम तो शुरू से बोलते रहे हैं कि यह सबकी सुरक्षा के लिए है। अगर उसमें थोड़ा पैसा लगेगा तो सबको सुविधा मिलेगी।