PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
12-Jan-2024 11:38 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक स्कूल में पेड़ गिरने से घायल बच्चे के इलाज के दौरान चिकत्सक ने ड्रेसिंग करते हुए बच्चे के पैर में ही नीडल (सुई) छोड़ दिया था। वहीं इसके बाद बच्चे के पैर में दर्द बढ़ने लगा और धीरे-धीरे उसका पैर सड़ने की स्थिति में पहुंच गया। जिसके बाद आननफानन में परिजनों ने बच्चे को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर महीने में मुजफ्फरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में पीपल के पेड़ गिर जाने से कई छात्र घायल हो गए थे। आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान एक घायल हुए बच्चे मो शाहनवाज़ की ड्रेसिंग के दौरान टांका लगाने वाली सुई बच्चे के पैर में ही छोड़ कर उसी के ऊपर से प्लास्टर कर दिया गया था, जिससे बच्चे की स्थिति काफी बिगड़ गई। जब बच्चे का दर्द बढ़ता गया तो परिजनों ने पटना के पीएमसीएच में भी दिखाया।
वहीं, जब वहां भी किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिला तो परिजनों ने बच्चे को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे के पैर में एक्स रे के दौरान सुई का पता चला। इसके बाद वहां के डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और किसी तरह बच्चे का पैर कटने से बच गया और सही समय पर उसका इलाज संभव हो पाया।
उधर, इस पूरे ममाले को लेकर सिविल सर्जन डॉ ज्ञान शंकर ने बताया है कि एक मामला संज्ञान में आया है। एक बच्चे के ऑपरेशन के दौरान बच्चे के पैर का प्लास्टर करते हुए स्टीच के समय नीडल पैर में ही छोड़ी गई थी। हालांकि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एसकेएचसीएच मेडिकल कालेज से जुड़ा हुआ है। इसलिए पूरे मामले में विस्तृत जानकारी ली जाएगी।