ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मुजफ्फरपुर : SKMCH में दलालों का कहर, अस्पताल के सुरक्षकर्मियों को पीटा

मुजफ्फरपुर : SKMCH में दलालों का कहर, अस्पताल के सुरक्षकर्मियों को पीटा

27-Jul-2021 09:56 AM

By SONU SHARAMA

MUZAFFARPUR : राज्य के बड़े सरकारी अस्पताल एसकेएमसीएच में दलालों का कहर देखने को मिला है। एसकेएमसीएच में दलालों ने इस कदर शिकंजा बना रखा है कि यहां जबरन मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया जाता है। सोमवार की रात भी एसकेएमसीएच में यही हुआ। एसकेएमसीएच के मदर चाइल्ड हॉस्पिटल में सोमवार की रात निजी अस्पताल का एक दलाल मरीज को जबरन अपने साथ ले जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने दलालों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया।


एसकेएमसीएच में दलालों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि सुरक्षाकर्मियों की तरफ से हटाए जाने के थोड़ी देर बाद बड़ी संख्या में दलाल अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं एक सुरक्षाकर्मी को अस्पताल से खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। किसी तरह जान बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग की। इस दौरान एसकेएमसीएच में घंटों तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने के बाद अस्पताल के हेल्थ मैनेजर समेत अन्य सुरक्षा कर्मी वहां पहुंचे। 


तत्काल अहियापुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उस वक्त दलाल बवाल काट रहे थे। आखिरकार पुलिस ने दलालों को वहां से खदेड़ा। पुलिस और एसकेएमसीएच के सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर अस्पताल में मौजूद निजी एंबुलेंस और अवैध दुकानों को हटाया। थानेदार के मुताबिक पुलिस की तैनाती अस्पताल में कर दी गई है। टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा है कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है लेकिन बवाल के बाद पूरे मामले पर पुलिस ने नियंत्रण बना लिया है।