हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Nov-2019 10:01 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कप्तान ने जमादार समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. ट्रक चालकों से वसूली करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने यह बड़ी कार्रवाई की है.
सोशल मीडिया पर नगर थाना के पुलिसकर्मियों का फोटो वायरल हो रहा था. जिसकी जांच के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना के जमादार समेत 5 पुलिसवालों को निलंबित कर दिया. एसपी नवीन चंद्र झा ने नगर थाना के जमादार रामनरेश सिंह और जीप ड्राइवर गणेश के अलावा तीन सिपाहियों को सस्पेंड किया है.
एसपी की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिसवालों में हड़कंप मच गया है. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज की सत्यता कर पुलिकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की गई है.