ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / लोगों ने दिखाया शराबबंदी कानून को ठेंगा, हादसे के चंद सेकेंड में ही...

लोगों ने दिखाया शराबबंदी कानून को ठेंगा, हादसे के चंद सेकेंड में ही लूट ली सैकड़ों बोतल शराब

10-Jan-2020 06:30 PM

SIWAN:  सीएम नीतीश कुमार बिहार में शराबबंदी कानून के बारे में रोज कहते हैं कि यहां सफल हुआ है. दूसरे राज्य बिहार से सीख ले रहे हैं और अध्ययन कर रहे हैं. लेकिन शराब देखते ही बिहार में खुलेआम लोग इस काननू की धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं.

चंद सेकेंड में लूट ली शराब

सीवान में एक तेज रफ्तार ऑटो शराब लेकर जा रही थी. इस दौरान वह पलट गई. जिसके बाद सैकड़ों शराब की बोतल सड़क पर गिर गई. जिससे देखते ही लोग टूट पड़े. एक दूसरे पर गिरते और चढ़ते हुए शराब लूटने लगे. कुछ सेकेंड में सभी शराब की बोतल लूट लिए. यह घटना सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली की है. इस शराब लूट की घटना में छोटे बच्चे भी कम नहीं थे. 

लोगों में नहीं दिखा डर

शराब लूटने के दौरान मौजूद लोगों को थोड़ी सा भी डर नहीं था. लोग शराब लूटने में लगे थे. ऐसा नहीं है कि यह पहली बार बिहार में हुआ है. इससे पहले भी नालंदा, नवादा. अररिया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में इस तरह की घटनाएं घट गई है. इन जिलों में शराब से लदी कई गाड़ियां पलटी और दिनदहाड़े लोग शराब लूटते रहे. इस तरह की घटनाओं का कई वीडियो पहले ही सामने आ चुका है. शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में बिहार पुलिस का भी सहयोग कम नहीं रहा है. कई जिलों में थानेदारों द्वारा शराब बेचने का पहले ही मामला सामने आ चुका हैं. भले भी दोषी थानेदार और दारोगाओं पर कार्रवाई हो गई है. लेकिन आम लोगों के साथ बिहार पुलिस भी इस अपराध में कम नहीं रही है.