ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / सीवान सिविल सर्जन को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों के बीच हड़कंप

सीवान सिविल सर्जन को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों के बीच हड़कंप

28-Jul-2020 02:04 PM

By Chandan Kumar

SIWAN: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. इस कोरोना की चपेट में अब तक कई सिविल सर्जन आ चुके हैं. अब सीवान के सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. 

बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन यदुवंश शर्मा की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आज आई है. इसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है. संपर्क में आने वाले लोगों को जल्द ही सैंपल लिया जाएगा. इससे पहले भी सदर हॉस्पिटल में स्थिति ब्लड बैंक के कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले थे. 

गोपालगंज सिविल सर्जन की पत्नी को हुआ कोरोना

गोपालगंज के सिविल सर्जन की पत्नी कोरोना पॉजिटिव हो गई है. उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिया गया है. फिलहाल वहां भी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. बता दें कि इससे पहले भी बिहार के कई सिविल सर्जन को कोरोना हो चुका है. इसके अलावे समस्तीपुर के सिविल सर्जन की कुछ दिन पहले ही कोरोना से मौत हुई थी. बिहार के कई सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर और नर्स भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.