बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
17-Dec-2020 07:36 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI: बिहार पुलिस के जवान ही अब थाने में चोरी करने लगे है. अब इससे हैरान करने वाली बात बिहार पुलिस के लिए और क्या हो सकती है. जिस गोली से वह अपराधियों से लड़ते हैं अब उससे ही बेचने की घटना सामने आई है. सीतामढ़ी में एक सिपाही ने पुलिस के वर्दी को दागदार कर दिया. एक सिपाही ने SC/ST थाने के होमगार्ड जवान के राइफल की 30 कारतूस की चोरी कर ली और एक अपराधी के हाथों 4 गोली को बेच भी दिया.
बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के sc-st थाने से अखिलेश कुमार नामक सिपाही ने रात के अंधेरे में होमगार्ड जवान राधेश्याम मिश्रा के राइफल की 30 गोलियां चोरी कर ली. इतना ही नही सिपाही ने डुमरा थाना स्थित विश्वनाथपुर गांव निवासी मुकेश यादव के हाथो 500 रुपये एक गोली बेच दिया. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब होमगार्ड जवान ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अखिलेश पासवान सिपाही रात को sc-st थाने में पहुंचा था उसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर अखिलेश को गिरफ्तार किया.
जिसके पास से 22 जिंदा कारतूस को पुलिस ने बरामद किया अखिलेश के निशानदेही पर ही मुकेश कुमार के पास से भी पुलिस ने 2 जिंदा कारतूस बरामद किया. डुमरा थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर इस पूरे कांड का उद्भेदन किया और बताया कि गोली चोरी के बाद से लगातार पुलिस इस पूरे मामले के उद्भेदन के लिए प्रयास कर रही थी जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी है.