पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
07-Jan-2020 11:07 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी में प्रेम विवाह में असफल युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया है. मामले की जानकारी मिलते पुलिस ने मौके पर पहुचकर मृतक के शव को बरामद कर लिया है.
पुलिस को डेड बॉडी के पास से एक सुसाइड नोट मिली है, जिसमें युवक ने लिखा है कि 'मैंने आशा कुमारी का अपहरण नहीं किया था, हमदोनों ने रजामंदी से शादी की थी. मेरे हत्या के जिम्मेदार लड़की के परिजन और टाउन थाना है, जो मेरे परिजन को परेशान कर रहे थे. युवक ने सुसाइड नोट में प्रमोद पासवान, मनोज राय, प्रमोद राय और राजाराम को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
क्या है मामला
मामला सीतामढ़ी के टाउन थाना इलाके की है. जहां एमआरडी स्कूल की स्टूडेंट और गोयनका कॉलेज में पढ़ने वाले युवक श्याम कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. जिसके बाद लड़की के पिता ने श्याम कुमार पर अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी टाउन थाना में दर्ज करवा दी. इसके बाद लड़के के परिजन को धमकी दी जाने लगी. घरवालों की धमकी और दवाब से परेशान होकर लड़की अपने माता-पिता के घर चली गई. जिसके बाद श्याम ने ट्रेन से कट कर सुसाइड कर लिया.
इस से पहले लड़के ने शादी करने के बाद अपनी प्रेमिका के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वे दोनों शादी की बात कह रहे हैं और लड़की के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर है. लड़का वायरल वीडियो में अपने परिवार को प्रताड़ित किए जाने की भी बात कह रहा है.