मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
20-Nov-2019 04:18 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार पुलिस इन दिनों नए-नए कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है. सीतामढ़ी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक दारोगा को महिला सरेआम चप्पल दिखाती हुई नजर आ रही है. दारोगा को महिला उंगली दिखाकर धमकाते हुई नजर आ रही है. मामूली सी बात पर इस विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है.
घटना सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना इलाके की है. जहां पश्चिम टोले की रहने वाली हुस्नेबनो नामक एक महिला ने दारोगा ओम प्रकाश को सरेआम मुंह पर चप्पल दिखाकर बेइज्जती की. मिली जानकारी के मुताबिक दारोगा ओम प्रकाश नानपुर थाना के केस नंबर 3/ 2019 के मामले की जांच करने पहुंचे थे. इस दौरान केस करने वाली हुस्नेबनो और दारोगा में तू-तू-मैं-मैं होने लगी. इतने में महिला की शादी की धमकी पर दारोगा ने अपशब्द कह दिया. जिसपर महिला और भड़क उठी और महिला चप्पल निकालकर दरोगा के मुंह तक लेकर चली गई. वहां किसी शख्स ने चुपके से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि दारोगा मामले की छानबीन करने किसी रहमतुल्लाह नाम के पुलिस का दलाल लेकर गए थे. जिसके कारण भी मामला भड़क उठा था. इस दलाल का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वह डीएसपी के नाम पर 39 हजार घूस मांगते हुए सुनाई दे रहा है. पुलिस के साथ उठने-बैठने वाला यह दलाल काफी चर्चित है. आरोप है कि थानेदार से लेकर पुपरी के डीएसपी संजय पांडे तक का रेट यह सेट कर के बैठा रहता है. ऑडियो में शख्स यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि 35 हजार रुपये लेकर डीएसपी 8 आदमी का नाम हटा देंगे और गैर जमानती धारा को हटा कर जमानतीय धारा में बदल देंगे.
नानपुर थाना के दारोगा ओम प्रकाश के साथ है दलाल की अच्छी पकड़
नानपुर थाना के दारोगा ओम प्रकाश के साथ दलाल की अच्छी पकड़ है. दारोगा जी, जहां जाते हैं, वहां अपने साथ इस दलाल को भी ले जाते हैं. इतना ही नहीं पुलिस का काम भी दलाल से ही करवाते हैं. एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दारोगा ओम प्रकाश के साथ यह शख्स दिखाई दे रहा है. इस मामले में अनुसंधान करने गए दारोगा के साथ शख्स डायरी पर केस से जुड़ी हुई बातें नोट करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है.