ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सीतामढ़ी में DGP के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पुलिस अधिकारी, दागदार को...

सीतामढ़ी में DGP के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पुलिस अधिकारी, दागदार को बना दिया थाना प्रभारी

19-Nov-2019 12:11 PM

By SAURABH

SITAMARHI : एक तरफ बिहार के डीजीपी कहते हैं कि दागदार दारोगा-इंस्पेक्टर को किसी भी थाने का प्रभारी नहीं बनाया जाएगी तो वहीं दूसरी तरफ सीतामढ़ी में डीजीपी के उस आदेश को पुलिस के बड़े अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं.

मामला सीतामढ़ी के बेलसंड थाने का है. जहां सीतामढ़ी एसपी ने  इंस्पेक्टर दयाशंकर प्रसाद को बेलसंड थाना का प्रभारी बनाया है.   वर्तमान में बेलसंड थाना प्रभारी दयाशंकर प्रसाद पर वैशाली एसपी ने  634 /19 कांड संख्या धारा 409/34 भा.द.वि तहत दर्ज करवाया था.


दयाशंकर प्रसाद पर आरोप है कि यह तबादले के बाद अन्यत्र बदल कर चले गए लेकिन छः केसों का प्रभार संबंधित पदाधिकारी को नहीं दिया था. जिसके बाद इनपर वैशाली एसपी मनवजीत सिंह ढिल्लो ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था.


वर्तमान में दयाशंकर प्रसाद को बेलसंड थाना का प्रभारी बनाया गया है. जबकि सरकार के आदेशानुसार जो नियम सुनिश्चित है उसके अनुसार जिन दरोगा इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज है उन्हें किसी थाना का प्रभारी नहीं बनाया जा सकता.