ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

टैक्स दारोगा से बड़ा बाबू बनने पर शराब पार्टी, साहब ने चखना के लिए मछली और चिकन का किया फुल इंतजाम

27-Aug-2020 05:49 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI :  बिहार में वैसे तो पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है. लेकिन शराबबंदी कानून का मखौल खुद सरकार के नुमाइंदे ही उड़ा रहे हैं. दरअसल, सीतामढ़ी जिले से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो बिहार में शराबबंदी का पोल खोल रही हैं. तस्वीरों में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि सरकारी कर्मी शराब के नशे में इतने टल्ली हैं कि ऑफिस के टेबल पर ही नाच कर रहे हैं.


मामला सीतामढ़ी जिले के डुमरा नगर पंचायत का है. जहां नगर पंचायत कार्यालय में अधिकारियों की शराब पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई हैं. जो शराबबंदी कानून की पोल खोल रही हैं. बताया जा रहा है कि पंचायत कार्यालय में 3 घंटे तक सीसीटीवी कैमरे को ऑफ कर इस पार्टी का आयोजन किया गया था,. जिसमें साहब की ओर से चखना के लिए मीट और मछली का पूरा इंतजाम किया गया था.


पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. दरअसल टैक्स दारोगा से बड़ा बाबू बनने की ख़ुशी में दिनकर कुमार ने मांस, मछली और शराब की पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गजेंद्र राय और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने जमकर शराब पार्टी का मजा लिया.


पार्टी के दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सीसीटीवी भी बंद करवा दिया गया ताकि शराब पार्टी की करतूत कैमरे में कैद न हो. शराब का नशा जब परवान चढ़ा तो डुमरा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष गजेन्द्र राय पद की गरिमा को तार-तार करके ऑफिस के दस्तावेज वाले टेबल पर आसमान की ओर टांग उठा कर शराब के नशे नाचने लगे.


इस मामले की पोल वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार ने खोली है. उन्होंने डीएम को आवेदन देते हुए इस पूरे मामले से अवगत कराया है. जिसके बाद एएसडीओ रोचना माद्री को इस मामले की जांच की कमान दी गयी है. कार्यालय में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को आरोप के आधार पर खंगाला जा रहा है कि आखिर क्यों कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज को 3 घंटे के लिए बंद किया गया.