हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-Nov-2019 11:22 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी के एक गांव में इन दिनों चांदी की बारिश होने लगी. सुबह होते ही गांव के बच्चे, बुढ़े, जवान समेत महिलाएं भी सड़क किनारे चांदी चुनने में जुट गए.
मामला सीतामढ़ी के भारत नेपाल स्थित सीमा से सटे सुरसंड के टावर चौक से बड़ाही गांव तक की है. जहां 2 किलोमीटर तक सड़क पर बुनिया चांदी बिखरा पड़ा मिला. सुबह होते ही आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग रोड पर बिखरे चांदी को चुनने में जुट गए.
यह पूरा मामला चांदी तस्करी से जुड़ा है. भारत नेपाल सीमा से तस्कर आधी रात को बैग में भरकर सोना-चांदी और चांदी-सोना के बिस्कुट समेत कई सामानों की अवैध रूप से तस्करी करते हैं. आसपास के लोगों का कहना है कि रात को तस्करी के दौरान ही चांदी ले जाने के क्रम में चांदी का बैग फट गया होगा जिसके कारण पूरे 2 किलोमीटर तक चांदी बिछा हुआ है. बुनिया चांदी उत्तम किस्म का चांदी माना जाता जो 100 प्रतिशत शुद्ध चांदी होता है.
आपको बता दें कि सीमा की सुरक्षा में एसएसबी के जवानों को लगाया गया है, लेकिन आरपास के लोगों का आरोप है कि एसएसबी के जवान पैसे की आड़ में बड़े पैमाने पर इस एरिया से तस्करी करवाते हैं.