हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Dec-2019 09:46 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : गरीबों के आवास योजना में शिथिलता, लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले 9 आवास सहायकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा के आदेश पर डीडीसी ने सभी को टर्मिनेट कर दिया.
विकास कुमार-पंचायत कमलदह, प्रखण्ड बथनाहा, राजीव रंजन झा-पंचयात चकौती, प्रखण्ड बोखड़ा, वशिष्ठ कापड़-पंचयात बररी बेहटा, प्रखण्ड, चोरौत, मो0 मुस्ताक-पंचयात बबुरवन, प्रखण्ड, परिहार, रामबाबू पासवान-पंचयात ओलिपुर सरहचिया, प्रखण्ड रुन्नीसैदपुर, संजीव कुमार-पंचयात मेहसौल पूर्वी, प्रखण्ड डुमरा, कुणाल किशोर वर्मा- प्रखण्ड डुमरा, रणधीर कुमार - प्रखण्ड बथनाहा/परिहार, राकेश कुमार-प्रखण्ड सोनबरसा पर कार्रवाई की गई है.
गौरतलब है कि ग्रामीण विकास विभाग निर्धारित समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )का निबंधन, जियो टैगिंग एवं आवास निर्माण पूरा नहीं करने, अनियमितता बरतने, कर्तव्यहीनता बरतने, पंचायत में भ्रमण कर आवास व योजना में प्रगति नहीं लाने, जिला स्तर से बार-बार पत्र, दूरभाष, बैठक आदि के माध्यम से स्मारित किए जाने के बावजूद काम नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है. डीडीसी ने कहा कि अगर आगे की प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो और बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध भी आरोप पत्र सरकार को भेजा जा रहा है.