ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / जूनियर अधिकारी को बचाने में फंस गए जेल अधीक्षक, सीतामढ़ी जेल में कुख्यात...

जूनियर अधिकारी को बचाने में फंस गए जेल अधीक्षक, सीतामढ़ी जेल में कुख्यात का बर्थडे पार्टी मनाने का मामला

26-Oct-2019 12:19 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : सीतामढ़ी मंडल कारा के सहायक जेल अधीक्षक को बचाने के आरोप में खुद जेल अधीक्षक बुरी तरह फंस गए हैं. सीएम के आदेश से उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.

सीतामढ़ी के जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय के ऊपर आरोप है कि उन्होंने सीतामढ़ी जेल के तत्कालीन सहायक जेलर सुभाष कुमार पर बर्खास्तगी के लिए प्रपत्र 'क' गठित करने में जेलर को बचाने की कोशिश की.

गौरतलब है कि जेल बर्थडे सेलिब्रेट करने के मामले में जेलर सुभाष कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया था. लेकिन प्रपत्र क गठित कर बर्खास्तगी को लेकर सीतामढ़ी जेल अधीक्षक को आगे की प्रक्रिया शुरू करने को कही गई थी.

जिसको लेकर जेल अधीक्षक राजेश राय ने इस मामले में जेलर सुभाष कुमार को बचाने की कोशिश की और विरुद्ध “प्रपत्र – क” में आरोप पत्र गठित करने में लापरवाही बरती है, जो बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के (नियम – 3) के प्रतिकूल है. 

बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में संकल्प पत्र जारी किया है. सीतामढ़ी अनुमंडल कारा के अधीक्षक राजेश कुमार राय के ऊपर जांच के लिए तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर के अधीक्षक को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.


आपको बता दें कि सीतामढ़ी मंडल कारा में कुख्यात अपराधी के जन्मदिन मनाये जाने का का खबर फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा दिखाए जाने के मामले में पुलिस महानिरीक्षक (जेल) मिथिलेश मिश्रा ने जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया था. उनके ऊपर विभागीय जांच चल रहा है.