हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Feb-2020 09:31 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: कन्हैया कुमार जब शिवहर से सीतामढ़ी आ रहे थे तो रास्ते में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मधुबन के पास देशद्रोही कन्हैया कुमार और गो बैक के नारे लगाते हुए देशद्रोही वापस जाओ के नारे लगाए.
इस दौरान कन्हैया कुमार के काफिले में मौजूद उनके समर्थकों ने गाड़ी रोककर एबीवीपी के कार्यकर्ता एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. यही नहीं कन्हैया कुमार के काफिले के लोग अपने गाड़ी में बैठा के ले गए.
जिसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार के विरोध में प्रदर्शन करने लगे. सीतामढ़ी के डुमरा में बड़ी बाजार को जाम कर दिया है और अपने साथी की बरामदगी की मांग करते हुए कन्हैया कुमार के विरोध में लगातार नारे लगा रहे. मौके पर नगर थाना डुमरा थाना की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है. लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार कन्हैया कुमार के विरोध में नारे लगाते हुए अपने साथी की बरामदगी की गुहार लगाई जा रही है. बता दें कि कन्हैया एनआरसी और सीएए के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा पर निकले हैं. इस यात्रा के तहत आज सीतामढ़ी पहुंचे थे.