Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
19-Oct-2024 08:43 PM
By First Bihar
PATNA: मुंबई के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद 24 घंटे में लॉरेंस विश्नोई गैंग का सफाया करने का ऐलान करने वाले पप्पू यादव यू टर्न मार गये हैं. पप्पू यादव आज लॉरेंस विश्नोई का नाम सुनकर ही बेचैन हो गये. भरे प्रेस कांफ्रेंस में उनकी बेचैनी देखने लायक थी.
दरअसल, 13 अक्टूबर को पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के सफाये की धमकी दी थी. पप्पू यादव ने लिखा था। “यह देश है या हिजड़ों की फौज एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.”
अब नाम सुनते ही भड़के
पप्पू यादव ने शनिवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस बुलायी थी. प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले ही उन्होंने पत्रकारों को हिदायत दे दी थी कि लॉरेंस विश्नोई पर कोई सवाल नहीं पूछना है. फिर भी किसी ने सवाल पूछ दिया. उसके बाद पप्पू यादव का जवाब था- “नहीं, ये सब बात मत पूछिये. मैंने पहले ही मना कर दिया था कि ये सब बात नहीं पूछेंगे. आप ज्यादा तेज मत बनिये. मैंने पहले ही आपको कह दिया था कि लॉरेंस विश्नोई पर कोई सवाल नहीं पूछियॆगा.”
वैसे पप्पू यादव को जानने वाले जानते हैं कि यू-टर्न मारने का उनका पुराना इतिहास रहा है. कभी वे लालू यादव को कोसते हैं तो कभी लालू-तेजस्वी के दरबार में पहुंच जाते हैं. कुछ दिनों पहले पूर्णिया के रूपौली में उप चुनाव हुआ तो पप्पू यादव ने बिना मांगे ही आरजेडी को समर्थन दे दिया. हालांकि उनके समर्थन का असर ये हुआ कि आरजेडी की उम्मीदवार की जमानत तक नहीं बच पायी.
पप्पू यादव की निकल गई हेकड़ी: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेने से भी बच रहे पूर्णिया सांसद, दो कौड़ी का गुंडा बताकर 24 घंटा में पूरे गिरोह को खत्म करने का किया था दावा. अब कह रहे- पहले ही बोले थे कि इ सब बात मत पूछिएगा.#PappuYadav #LawrenceBishnoi #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/1XtEs59TzS
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 19, 2024